स्वर
- अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अः ऋ ॠ ऌ ॡ ऍ ऑ
(हिंदी में ॠ ऌ ॡ का प्रयोग प्रायः नहीं होता।) (हिंदी में ऍ ऑ का प्रयोग विदेशी ध्वनियों को दर्शाने के लिए होता है।)
[संपादित करें] व्यंजन
- क ख ग घ ङ
- च छ ज झ ञ
- ट ठ ड ढ ण
- त थ द ध न
- प फ ब भ म
- य र ल व
- श ष स ह
- क्ष त्र ज्ञ
- क़ ख़ ग़ ज़ ड़ ढ़ फ़
- (नुक़्तायुक्त ध्वनियाँ क़,ख़,ग़,ज़ और फ़ विदेशी शब्दों में प्रयुक्त होती हैं जैसे ज़ेब्रा, फ़ोन आदि।)
- (नुक़्तायुक्त ध्वनियाँ ड़ और ढ़ हिंदी के अपने व्यञ्जन हैं, यह ना संस्कृत में थे और ना किसी विदेशी भाषा से लिए गए हैं।)
[संपादित करें] शब्द विभाग
मुख्य लेख : शब्द और उसके भेद
अक्षरों के समूह को, जिसका कि कोई अर्थ निकलता है, शब्द कहते हैं। उदाहरण के लिए क, म तथा ल के मेल से 'कमल' बनता है तथा इसका अर्थ भी निकलता है अतः 'कमल' एक शब्द है किन्तु 'लकम' भी इन्हीं तीनों अक्षरों के मेल से बनता है परन्तु उसका कुछ भी अर्थ नहीं निकलने के कारण वह शब्द नहीं है।
व्याकरण के अनुसार शब्द दो प्रकार के होते हैं- विकारी और अविकारी या अव्यय। विकारी शब्दों को चार भागों में बाँटा गया है- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया। अविकारी शब्द या अव्यय भी चार प्रकार के होते हैं- क्रिया विशेषण, संबंध बोधक, संयोजक और विस्मयादि बोधक इस प्रकार सब मिलाकर निम्नलिखित 8 प्रकार के शब्द-भेद होते हैं:
संज्ञा
मुख्य लेख : संज्ञा और उसके भेद
किसी भी नाम, जगह, व्यक्ति विशेष अथवा स्थान आदि बताने वाले शब्द को संज्ञा कहते हैं। उदाहरण -
- राम, भारत, हिमालय, गंगा, मेज़, कुर्सी, बिस्तर, चादर, शेर, भालू, साँप, बिच्छू आदि।
संज्ञा के भेद- सज्ञा के कुल ६ भेद बताये गये हैं- १-व्यक्तिवाचक: जैसे राम, भारत, सूर्य आदि। २-जातिवाचक: जैसे बकरी, पहाड़, कंप्यूटर आदि। ३-समूह वाचक: जैसे कक्षा, बारात, भीड़, झुंड आदि। ४-द्रव्य वाचक: जैसे पानी, लोहा, मिट्टी, खाद या उर्वरक आदि। ५-संख्या वाचक: जैसे दर्जन, जोड़ा, पांच, हज़ार आदि। ६-भाववाचक: जैसे
[संपादित करें] सर्वनाम
मुख्य लेख : सर्वनाम और उसके भेद
संज्ञा के बदले में आने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण -
- मैं, तू, तुम, आप, वह, वे आदि।
सर्वनाम भारतकोश- ज्ञान का हिन्दी महासागर यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोज
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है। संज्ञा की पुनरुक्ति न करने के लिए सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है। जैसे - मैं, तू, तुम, आप, वह, वे आदि।
No comments:
Post a Comment